ईश्वर  को जानना क्यों आवश्यक है?

 

ईश्वर को जाने बिना सर्वोच्च पद अर्थात मोक्ष पद को प्राप्त नहीं किया जा सकता। लेकिन, क्यों हमें अपने जीवन के अन्तिम ध्येय को पाने के लिए ईश्वर को जानना आवश्यक है?

जीव में आनन्द का अभाव है और इस आनन्द को प्राप्त करने के लिए उसे ईश्वर के सानिध्य की आवश्यकता पड़ती है।

 इस बात को एक सरल से तरीके से समझा जा सकता है। हम सभी यह तो मानते हैं कि ईश्वर अच्छाई का समुद्र है, तो, दूसरों व अपने प्रति अपने व्यवहार को अच्छा बनाने के लिए हमें इस समुद्र के पास जाना ही पड़ेगा। इस समुद्र के पास जाने का व वहां से अच्छाई लाने का एक खास तरीका है, जिसे ‘साधना’ कह दिया जाता है।

<< पिछला | अगला >>