देवता किन्हे कहते हैं?

देवता दिव्य गुणों से युक्त होने वालों को कहा जाता है। वेदों में अनेक देवताओं का वर्णन है। कुछ देवता जड़ होते हैं और कुछ चेतन। तथाकथित सनातन धर्मियों के अनुसार देवता 33 करोड़ हें, जबकि वास्तव में देवता 33 प्रकार के हैं । संस्कृत भाषा में  कोटि शब्द के दो अर्थ होते हैं – करोड़ और प्रकार। ये 33 प्रकार के देवता हैं –
आठ वसु – अग्नि, पृथ्वी, वायु, अंतरिक्ष, आदित्य, द्यौ, चन्द्रमा और नक्षत्र
ग्यारह रुद्र – दस प्राण अर्थात प्राण, अपान, व्यान, समान, उदान, नाग, कूर्म, कृकल, देवदत्त, धनञ्जय और ग्यारहवां जीवात्मा
बारह आदित्य – वर्ष के बारह महीने
बिजली और ऊपर कहे 32 देवताओं को शुद्ध करने वाला यज्ञ । वेदों के अनुसार इन 33 देवताओं में से कोई भी उपासनीय नहीं है, बल्कि उपासनीय तो 34 वां देव, देवताओं का भी देव, इस सृष्टि का रचयिता ईश्वर ही है। यह प्रकरण केवल शतपथ ब्राह्मण में ही मिलता है।
जहां भी वेदों में विष्णु, शिव आदि शब्दों का प्रयोग हुआ है, वे शब्द ईश्वर के गुणों को बताने के अभिप्राय से हैं।

 अग्निहोत्र देवपूजा का सर्वोत्तम साधन है।

<< पिछला | अगला >>