जन्मदिन मनाना

 

जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका है- जीवन के उद्देश्य को जानना और उस दिशा में आगे बढ़ने की अपनी उपलब्धियों का विश्लेषण करना व निर्णित पथ पर ओर अधिक उत्साह से आगे बढ़ने का संकल्प करना। हमें अपने जिन कर्मों के कारण मनुष्य जीवन मिला है, उन कर्मों के प्रति हमें कुछ सम्मान दिखाना चाहिए। यह सच है कि जीवन के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए, हमें पहले अपने उद्देश्य के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।  इन दोनों कार्यों को हम साथ-साथ करते हैं। हम अपने जीवन के उद्देश्य को बार-बार ताज़ा करते रहते हैं। उक्त दो कार्य करने के लिए हमें पहले यह समझना होगा कि प्रत्येक क्षण के साथ हमारा जीवन समाप्त होता जाता है। हमारी ऐसी सोच हमें समय का सम्मान करने में सहायक होगी। केवल समय प्रबंधन के माध्यम से ही हम अपने जीवन के उद्देश्य को समझ सकते हैं और उसे प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। जीवन का उद्देश्य समझने के लिए हमें सत्य को स्वीकार न कर पाने की बाधाओं को दूर करने की जरूरत है। ये बाधाएं हैं- हठ, दुराग्रह और वर्तमान मान्यताओं के खिलाफ न जाने की मानसिकता।