ईश्वर सृष्टि का शासक कैसे है?

मानव समाज में शासक, राजा, न्यायाधीश आदि चुने जाते हैं। लेकिन, ईश्वर के विषय में ऐसा नहीं है। ईश्वर अपने कार्यों के कारण, अपने गुणों के कारण व अपने सामर्थ्य के कारण सृष्टि का एकमात्र शासक है। यह ठीक वैसे ही है, जैसे शेर को जंगल का राजा मनोनीत नहीं किया जाता। वह अपने बड़प्पन से स्वमेव ही जंगल का राजा होता है। इसी प्रकार, ईश्वर भी अपनी महिमा से स्वमेव ही सृष्टि का राजा होता है।