क्या देवता 33 करोड़ हैं?
-देवता दिव्य गुणों से युक्त होने वालों को कहा जाता है। यह भ्रान्ति है कि वेदों में अनेक देवताओं का वर्णन है। कुछ देवता जड़ होते हैं और कुछ चेतन। तथाकथित सनातन धर्मियों के अनुसार देवता 33 करोड़ हैं, जबकि वास्तव में देवता 33 प्रकार के हैं । संस्कृत भाषा में कोटि शब्द के दो अर्थ होते हैं – करोड़ और प्रकार। वेदों के अनुसार इन 33 देवताओं में से कोई भी उपासनीय नहीं है बल्कि उपासनीय तो 34 वां देव, देवताओं का भी देव, इस सृष्टि का रचयिता ईश्वर ही है। जहां भी वेदों में विष्णु, शिव आदि शब्दों का प्रयोग हुआ है, वे ईश्वर के गुणों को बताने के अभिप्राय से हैं। अग्निहोत्र देवपूजा का सर्वोत्तम साधन है।
Leave A Comment